Humane Skelton system in hindi

हेलो दोस्तो, आज के अपने इस पोस्ट मे मानव कंकाल तंत्र के बारे मे विस्तार से पढ़गे कि मानव कंकाल तंत्र मे कितनी तरह की हड्डियाँ होती है कौन कौन सी होती है। और भी बहुत कुछ । क्योकि यह प्रतियोगी परिक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण टापिक है सभी प्रकार प्रतियोगी परिक्षाओं मे अक्सर मानव कंकाल तंत्र से प्रश्न पूछे जाते है। 
कंकाल तंत्र
कंकाल तंत्र का अर्थ होता है अस्थियों का ढाँचा । सभी प्रकार के जीव जंतुओं मे अस्थियों का एक ढाँचा पाया जाता है(रेंगने वाले जीव तथा कुछ अन्य विशिष्ट जंतुओ को छोड़कर ) जिसे कंकाल तंत्र कहते है। मनुष्य मे पाये जाने वाले कंकाल तंत्र को मानव कंकाल तंत्र कहा जाता है।  मनुष्य के शरीर मे 206 हड्डियाँ होती है। जबकि नवजात बच्चों के शरीर मे 300 से अधिक हड्डियाँ होती है।
 

अस्थि या हड्डी

अ्स्थि या हड्डी जीवधारियो के शरीर का एक कठोर तथा मजबूत संयोजी ऊतक होता है जो शरीर के अंतः कंकाल का निर्माण करता है । यह हमारे शरीर को स्थान्तरित करने तथा सहारा देने तथा भार उठाने मे मदद करती है। मुख्यतः यह फास्फोरस तथा कैल्शियम का बना होता है। 

कंकाल तंत्र के प्रकार

जीवधारीयों मे कंकाल तंत्र को दो भागो मे बाँटा गया है।
बाह्य कंकाल तंत्र 
अंतः कंकाल तंत्र

बाह्य कंकाल तंत्र 

 बाह्य कंकाल तंत्र उसे कहते है जो हमारे शरीर के बाहरी त्वचा पर पाये जाते है। इस कंकाल तंत्र की उत्पति भ्रूणीय एक्टोडर्म अथवा मिसोडर्म मे होती है । जैसे की मनुष्य मे नाखून, बाल जानवरो मे खुर, सींग मछलियों मे शाल्क पक्षियों मे पिच्छ इत्यादि बाह्य कंकाल के उदाहरण है। 

अंत कंकाल तंत्र- वह कंकाल तंत्र जो हमारे त्वचा के भीतर पाये जाते है उन्हे अंतः कंकाल तंत्र कहते है । यह शरीर की मांस पेशियो से ढका रहता है।  इनकी उत्पति भ्रूणीय मिसोडर्म मे होती है। 


मानव कंकाल तंत्र मे अस्थियों का वितरण

मानव कंकाल तंत्र की अस्थियों को दो भागो मे बाँटा गया है। 
अक्षीय कंकाल तंत्र (Axial Skelton) 80
उपांगीय कंकाल तंत्र (Appendular Skelton) 126

अक्षीय कंकाल तंत्र मे अस्थियों का वितरण 

खोपड़ी (Skull) 29
मेरूदण्ड या केशरुक दण्ड (Back Bone) 26
पसलियाँ (Ribs) 24
 उरो अस्थि या स्टर्नम(Sternum) 1

खोपड़ी मे अस्थियों का वितरण 
कपाल (Cranium) 8 
चेहरा (Face) 14
कान (Ear) 6 (3 + 3)
हायड अस्थि 1

मानव कर्ण मे पायी जाने वाली अस्थियाँ - मनुष्य के दोनो कर्ण मे कुल 6 अस्थियाँ पायी जाती है । प्रत्येक कान मे तीन हड्डी जिनके नाम स्टेपीज, इनकस तथा मैलियस है। 

कपाल( Cranial Bones) - मनुष्य के कपाल मे कुल 8 अस्थियाँ पायी जाती है जिनके नाम निम्न है -
 
parietal 2
Temporal bone 2
frontal 
Occipital
sphenoid bone 
Ethmoid bone

हायड अस्थि (Hyoid bone) यह घोड़े के नाल के आकार की हड्डी होती है जो गर्दन मे पायी जाती है । 


पसलियाँ (Ribes) 12 जोड़ी
प्रथम सात जोड़ी पसलियाँ सीधी स्टर्नम से जुड़ी होती है जिसके कारण इन्हे सत्य पसलियाँ (True Ribes) कहते है। 8वी पसली 7वी से, 9वी पसली 8वी से तथा 10वी पसली 9वी से जुड़ी होती है जिसके कारण 8वी, 9वी, तथा 10वी पसली (तीन जोड़ी ) को असत्य पसलियाँ (False Ribes)कहते है।
11वी तथा 12वी पसलियों को चाल्य पसलियाँ (Floating Ribes)कहते है। 

स्टर्नम  - यह शरीर की सभी पसलियों को आपस मे जोड़ती है। इसकी संख्या केवल एक है। 

कशेरूक दण्ड या मेरूदण्ड या रीढ़ की हड्डी 
एक वयस्क मनुष्य के कशेरूक दण्ड मे 26 अस्थियाँ होती है जबकि शिशु के कशेरूक दण्ड मे 33 अस्थियाँ होती है।
ग्रीव भाग (Cervical) 7 
वक्ष भाग   (Thoracic) 12
कटि भाग (Lumber)  5
त्रिक भाग  (Sacral) 1
पूच्छ भाग (Coccyx)  1

उपांगीय कंकाल मे हड्डियों का वितरण (126)
अग्र पाद (दोनो हाथ ) मे -    60 (30 + 30)
पश्च पाद (दोनो पैर) मे -   60 (30 + 30)
अंश मेखला -    4 (2 + 2)
श्रोणी मेखला -   2 (1 + 1)

अग्र पाद (हाथ) मे अस्थियो का वितरण 
मानव के प्रत्येक हाथ मे 30 हड्डियाँ पायी जाती है। हाथ मे पायी जाने वाली हड्डियों के नाम ह्यूमरस(1), रेडियो (1), अलना (1), कार्पल्स (8), मेटाकार्पल्स (5) तथा फैलेन्जज (14) हैं।
हाथ की सबसे बड़ी हड्डी का नाम ह्यूमरस है। 

पश्च पाद (पैर) मे अस्थियों का वितरण 
मानव के प्रत्येक पैर मे भी 30 हड्डियाँ पायी जाती है। पैर मे पायी जाने वाली हड्डियों के नाम फिमर (1), पटेला (1), टिविया (1), फिबूला (1), टार्सल्स (7), मेटा टार्सल्स (5)  तथा फैलेन्जा (14) हैं।

  • नोट - फिमर मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी है जो की पैर मे पायी जाती है। 
  • स्टेपीज मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है यह कान मे पायी जाती है ।
  • शरीर की सबसे मजबूत हड्डी जबड़े मे पायी जाती है । जिसका नाम मारडिबल हड्डी ( Mardible bone) है 
  • लिगामेंट (स्नायु) दो अस्थियों को आपस मे जोड़ने का काम करता है। 
  • कण्डरा पेशी को अस्थि से जोड़ने का काम करता है। 
  • अस्थियों मे कैल्शियम तथा फास्फोरस अधिक मात्रा मे पाया जाता है।
  • ओसिन प्रोटीन अस्थि का कार्बनिक भाग होता है। 
  • कैल्शियम फास्फेट तथा मैग्निशियम फास्फेट अस्थि का अकार्बनिक भाग होता है । 
  • अकार्बनिक भाग के कारण ही अस्थियाँ मजबूत होती है।
  • नाखुन, बाल, सींग, खुर इत्यादि जो की बाह्य कंकाल के उदाहरण है, इनमे किरैटिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है।



अस्थियो से संबधित रोग 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ