Indian Geography in hindi 2020

भारत का नामकरण (Indian Geography in Hindi)

भारत का नाम भिन्न-भिन्न समयों पर भिन्न-भिन्न पड़ा । जैन धर्म मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल मे भारत मे जामुन के वृक्ष की अधिकता थी जिसके कारण इसे जम्बुद्वीप कहा गया ।  बाद मे फिर धीरे-धीरे भारत मे आर्यों का आगमन हुआ जिसके कारण भारत का नाम आर्यवृत पड़ा । आर्यवृत शब्द का उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद मे मिलता है । महाभारत काल के समय दुष्यंत तथा शकुंतला के पुत्र राजा भरत के नाम पर भारत नाम पड़ा । प्राचीन काल मे ही अविभाजित भारत को भारतवर्ष नाम से जाना जाता था । (Indian Geography in hindi) 
चूंकि भारत मे आर्यों का मूल निवास सिंधू नदी के किनारे था अतः जब ईरानी भारत आये तो उन्होने सिंधू नदी का नाम हिंदू तथा भारत देश का नाम हिंदूस्तान रखा । यूनानियों ने सिंधू नदी को इण्डस कहा तथा भारत देश का इण्डिया नाम दिया ।

भारत की भूगौलिक स्थिती (Indian Geography in Hindi)


ग्लोब मे भारत उत्तरी गोलार्ध मे स्थित है तथा विश्व मे भारत की स्थिती दक्षिण मध्य एशिया महाद्वीप मे है । भारत का कुल क्षेत्रफल 32, 87, 263 वर्ग किलोमीटर है। जो पृथ्वी के समस्त स्थलीय भाग का 2.4% है। क्षेत्रफल की दृिष्टि से भारत का विश्व मे सातवाँ स्थान है।  भारत का अक्षांशिय विस्तार उत्तर मे 8°4' उत्तर से लेकर 37° 6' उत्तर तक है । तथा देशांतरिय विस्तार पूर्व मे  68°7' पूर्व से लेकर 92°25' पूर्व तक है । भारत की उत्तर से दक्षिण की कुल लम्बाई 3214 किलोमीटर है तथा पश्चिम से पूर्व की कुल लम्बाई 2933 किलोमीटर है ।

23°30 उत्तरी अक्षांश कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों मे बाँटती है । यह भारत के 8 राज्यो से होकर गुजरती है जो निम्न है - गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीस गढ़, झारखण्ड, प° बंगाल, त्रिपूरा, मिजोरम

82°30' पूर्वी देशांतर रेखा को भारतीय मानक समय रेखा (IST Indian Standered Time ) कहा गया यह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के नैनी से होकर गुजरती है अतः पुरे भारत का समय नैनी से ही मापा जाता है । यह रेखा भारत के 5 राज्यों ( उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, तथा आंध्र प्रदेश ) से होकर गुजरती है ।

चूंकि भारत तीन तरफ समुंद्र से घिरा हुआ है इसलिये इसे भारतीय उपमहाद्वीप की संज्ञा दी जाती है । भारतीय उपमहाद्वीप मे भारत, पाकिस्तान, बंग्लादेश, नेपाल एवं भूटान जैसे देश शामिल हैं। (Indian Geography) 


Indian geography


भारत के अंतिम बिंदु  


  1. भारत का उत्तरी बिंदु इंदिरा कोल है जो की जम्मु कश्मीर मे स्थित है ।
  2. भारत का पश्चिमी बिंदु गौरमाता है यह गुजरात मे स्थित है । 
  3. पूर्वी बिंदु किबीथु है जो की अरुणाचल प्रदेश मे स्थित है । 
  4. भारतीय भूमि का दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी है जो की तमिलनाडू मे स्थित है जबकि भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट है यह ग्रेट निकोबार मे स्थित है । 
  

भारत की सीमायें और पड़ोसी देश 

भारत की मुख्य भूमि की तट रेखा की कुल लम्बाई 6100 Km है तथा द्वीपो सहित कुल लम्बाई 7516 Km  है । जबकि स्थलीय सीमा की लम्बाई 15, 200 Km है । तथा तट रेखा और स्थल रेखा की संयुक्त लम्बाई 22, 716  Km है । (Indian Geography) 
भारत की स्थलीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा कुल सात देशों के साथ लगती है जो निम्न है -
पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार, और बंग्लादेश 


  1. पाकिस्तान से सटे भारत के राज्य :-  जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, और गुजरात 
  2. अफगानिस्तान से सटे भारत के राज्य: - जम्मू कश्मीर
  3. चीन से सटे भारत के राज्य :-  जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, और अरुणाचल प्रदेश
  4. नेपाल से सटे भारत के राज्य :-  उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प° बंगाल, और सिक्किम
  5. भूटान से सटे भारत के राज्य :-  सिक्किम, असम, प° बंगाल, और अरुणाचल प्रदेश 
  6. म्यांमार से सटे भारत के राज्य :-  अरुणाचल प्रदेश, नगालैण्ड, मणिपुर, और मिजोरम
  7. बंग्लादेश से सटे भारत के राज्य: - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, और प° बंगाल


इनके अलावा मालद्वीव तथा श्री लंका भारत के जलीय पड़ोसी देश हैं।

Important Notes:- 

भारत, अफगानिस्तान के साथ सबसे कम (106 Km ) तथा बंग्लादेश के साथ सबसे अधिक (4096 Km)  सीमा साझा करता है।  

भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश

वर्तमान समय मे भारत मे 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। पिछले वर्ष 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख दो नये केंद्र शासित प्रदेश बनाये गये थे तथा 26 जनवरी 2020 को दमन दीव तथा दादरा एवं नागर हवेली को मिला कर एक नया केंद्र शासित प्रदेश "दमन दीव तथा दादरा एवं नागर हवेली" बनाया गया।

Please also read about the -  Structure of cells and it's functions



  • क्षेत्रफल के अनुसार राज्यो का अवरोही क्रम:- राजस्थान > मध्य प्रदेश > महाराष्ट्रा > उत्तर प्रदेश >आंध्र प्रदेश 
  • क्षेत्रफल मे सबसे बड़ा राज्य:- राजस्थान
  • क्षेत्रफल मे सबसे छोटा राज्य:- गोवा
  • क्षेत्रफल मे सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश:- - अण्डमान निकोबार
  • क्षेत्रफल मे सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश: - लक्षद्वीप

Important Notes 

  1. भारत के 9 राज्य की सीमाए तटीय हैं - गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, आंध्रा प्रदेश, ओडिसा एवं प° बंगाल
  2. सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य गुजरात ( 1214 Km लम्बी तटरेखा ) है। 
  3. सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य गोवा है।  (Indian Geography) 
  4. भारत मे कुल 5 स्थलरुद्ध राज्य हैं जो हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलांगाना, छत्तीसगढ़, तथा झारखण्ड है ।  
  5. उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा सर्वाधिक राज्यों के साथ लगती है । इसकी सीमा कुल 8 राज्यों तथा एक केंद्रशासित प्रदेश के साथ लगती है । 
  6. उत्तर प्रदेश के बाद असम राज्य की सीमा कुल 7 राज्यों के साथ लगती है। (मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैण्ड, प° बंगाल, एवं अरूणाचल प्रदेश ) 
  7. असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैण्ड, मणिपुर, तथा अरूणाचल प्रदेश को सेवेन सिस्टर के नाम से जाना जाता है। 
  8. सिक्किम राज्य को ब्रदर आफ सेवेन सिस्टर के नाम से जाना जाता है । 
  9. अण्डमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर दक्षिणी अण्डमान मे स्थित है । 
  10. त्रिपूरा राज्य एक ऐसा राज्य है जो तीन तरफ से बंगलादेश से घिरा हुआ है इसलिये इसका नाम त्रिपूरा पङा है । (Indian Geography in hindi )
  11. पद्दूचेरी एक ऐसा केंद्रशासित प्रदेश है जो तीन राज्यों मे फैला हुआ है । इसे तमिलनाडू मे पुद्दूचेरी या कराईकल के नाम से, आंध्र प्रदेश मे यनम के नाम से तथा केरल मे माहे के नाम से जानते है । 

Please also read - 28 states and capitals of India.

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमायें (Indian Geography in hindi )

मैकमोहन रेखा - भारत और चीन के बीच
डूरंड रेखा - भारत और अफगानिस्तान के बीच 
रेडक्लिफ रेखा - भारत और पाकिस्तान के बीच
शून्य रेखा (Zero Line) - त्रिपुरा तथा बंग्लादेश की सीमा रेखा शून्य रेखा कहलाती है ।

भारत के प्रमुख चैनल 

8°चैनल - मिनीकाय तथा मालदीव के बीच
9° चैनल - लक्षद्वीप तथा मिनीकाय के बीच 
10° चैनल - लिटिल अण्डमान तथा कार निकोबार के बीच

भारत की जनसंख्या ( जनगणना 2011 के अनुसार )

जनगणना 2011 भारत की 15वी तथा स्वतंत्र भारत की 7वी जनगणना थी । जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या  121 करोङ है जिसमे 51.5% पुरुष तथा 48.5% महिलायें हैं।  जनसंख्या के मामले मे भारत चीन के बाद दुसरे स्थान पर है तथा भारत की कुल जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% थी । वर्ष 2001-2011 के अनुसार भारत की दशकीय वृध्दि दर 17.5 %रही । जनगणना 2011 के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। 
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बङा राज्य - उत्तर प्रदेश 
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य - सिक्किम
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बङा केंद्र शासित प्रदेश - दिल्ली 
  • जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश -लक्षद्वीप
  • सबसे अधिक साक्षारता वाला राज्य - केरल
  • सबसे अधिक साक्षारता वाला केंद्र शासित प्रदेश - लक्षद्वीप 
  • सबसे कम साक्षारता वाला राज्य - बिहार 
  • सबसे कम साक्षारता वाला केंद्रशासित प्रदेश - दादरा एवं नागर हवेली 
  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य - बिहार   


Some Other Interesting Facts About India


  1.   अरावली पर्वतमाला संसार की सबसे पुरानी तथा हिमालय पर्वत संसार की सबसे नवीन पर्वतमाला का उदाहरण है ।
  2. बैरन भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी( Active Valcano ) है जो अण्डमान मे स्थित है । 
  3. नारकोंडम भारत का सुसुप्त ज्वालामुखी (Dormant Valcano ) का उदाहरण है यह भी अण्डमान मे स्थित है ।  (Indian Geography) 
  4. भारत का सबसे ऊँचा पर्वत K2 या गाडविन आस्टिन है यह काराकोरम पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।  
  5. वूलर झील ( जम्मू कश्मीर ) मीठे पानी की सबसे बङी झील तथा सांभर ( राजस्थान ) खारे पानी की सबसे बङी झील है । 
  6. ओडिसा की चिल्का झील भारत की सबसे बङी लैगून झील है तथा यह प्रोन कल्चर (झींगा उत्पादन ) के लिये विश्व प्रसिध्द है । 

भारत के द्वीप समूह 

भारत मे कुल द्वीपों की संख्या 247 हैं जिसमे 204 द्वीप बंगाल की खाङी मे तथा 43 द्वीप अरब सागर मे है।

अण्डमान निकोबार द्वीप समूह
अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर, दक्षिणी अण्डमान मे स्थित है । यहाँ का सबसे बङा द्वीप मध्य अण्डमान है । अण्डमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक है । तथा अण्डमान निकोबार के सबसे दक्षिणी बिंदू का नाम ग्रेट निकोबार है । (Indian Geography in hindi)
Please also read this

Important Questions and Answer asked in different exams.

किस राज्य से कर्क रेखा नही गुजरती है -
(A) झारखण्ड
(B) मध्य प्रदेश
(C) गुजरात
(D) मेघालय 

Ans -   (D)  मेघालय 

भारत के कितने राज्य की सीमा समुद्री तट से लगती है -
(A) 8
(B) 9
(C) 10
(D) 11

Ans -  (B)  9

किस झील को तैरती झील के नाम से भी जानते है  
(A) डल झील
(B) सांभर झील
(C) लोकटक झील
(D)इनमे से कोई नही

Ans-  (C)  लोकटक झील 

अफगानिस्तान से सीमा सांझा करने वाला भारत का राज्य है -
(A) जम्मू कश्मीर
(B) गुजरात
(C) राजस्थान
(D) हरियाणा

Ans -  (A)  जम्मू कश्मीर 

भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है ?
(A)  17.5 %
(B)  8.3 %
(C)  2.4 %
(D)  20 %

Ans (C)  2.4 %



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ